मेरठ, जनवरी 12 -- आईआईएमटी एकेडमी में आयोजित विटर्स कप के सेमीफाइनल में टेक टाइटन्स टीम ने क्रिएशन स्पोर्ट्स को हराकर जीत दर्ज की। रविवार को आयोजित सेमीफाइनल मुकाबला टेक टाइटन्स और क्रिएशन स्पोर्ट्स टीम के बीच हुआ। टेक टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान निर्धारित 20 ओवर में टेक टाइटन्स ने 6 विकेट गवाकर 186 रन बनाए। जिसमें आशुतोष शर्मा ने 41, दीपेश मावी ने 39 रनों का योगदान दिया। इसके बाद क्रिएशन स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 181 रन ही बना पाई। जिसके चलते टेक टाइटन्स ने सेमीफाइनल का मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...