नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए कई अहम ऐलान किए हैं। इसका असर टेक्सटाइल से जुड़े शेयरों पर देखने को मिल रहा है। इसमें से एक शेयर आलोक इंडस्ट्रीज का भी है। मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयर में बड़ी हलचल हुई। रविवार को ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा उछला और भाव 15.83 रुपये तक पहुंच गया। इसकी पिछली क्लोजिंग 15.11 रुपये की थी।वित्त मंत्री के ऐलान निर्मला सीतारमण ने बजट में श्रम-प्रधान टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का प्रस्ताव दिया। निर्मला सीतारमण ने सदन में बताया कि बजट 2026-27 में प्राकृतिक रेशा योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रोग्राम का प्रस्ताव है। इसके अलावा, मेगा टेक्सटाइल पार्क लगाए जाने का भ...