जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ओजस में लगातार दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधन से जुड़े स्टार्टअप आइडियाथॉन और कंसल्टिंग नेक्सस का आयोजन किया गया। वहीं, मेज़ मैराथन और रोबोसॉकर जैसे कार्यक्रमों में कई छात्रों ने अपने रोबोटिक्स ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं, ग्लाइड ने छात्रों को अपनी एयरोडायनामिक क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका दिया। क्विज़र्स ने साइंस-फाई क्विज में भाग लिया और कोडिंग से जुड़े लोगों ने हैक इट में अपने हैकिंग कौशल का प्रदर्शन किया। ओजस में शनिवार को राज विक्रमादित्य का व्याख्यान आकर्षण का केंद्र रहा। राज को ऑनलाइन स्ट्राइवर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दिग्गज करियर मेंटर और गाइड के टूर पर व्याख्यान दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.