आगरा, जुलाई 21 -- सेंट जॉन्स कॉलेज में सोमवार को स्मार्टक्लास का शुभारंभ हुआ। स्मार्ट क्लास के लिए अनुदान कॉलेज के भौतिक विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष स्व. डॉ. जेके घोष की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी पुत्री डॉ. सुदीप्ता घोष, डॉ. नंदिता रॉय के द्वारा दिया गया। भौतिक विभाग में कक्षा का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीक ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। स्मार्ट क्लास उसी क्रांति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट और डिजिटल सामग्री का उपयोग करके पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जाता है। स्मार्ट क्लास में हम चित्रों, वीडियो, एनिमेशन और ऑडियो के जरिए विषयों को आसानी से समझ पाते हैं। इससे कठिन विषय भी सरल लगने लगते हैं। इसके अलावा, शिक्षक भी तकनीकी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.