रांची, सितम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के वार्षिक टेक उत्सव, पैंथियन-2025 का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 सितंबर तक होने जा रहा है। इसमें देशभर के तकनीकी संस्थानों से 1500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष पैंथियन का विषय- टेक संस्कार: प्रौद्योगिकी की परंपरा और सामाजिक विषय- महिलाओं का सशक्तीकरण, पीढ़ियों का सशक्तीकरण, रखा गया है। उत्सव का उद्देश्य तकनीक और संस्कृति के मेल को प्रदर्शित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देना है। इस तकनीकी उत्सव कार्यक्रम में दिनभर तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें प्रमुख हैं- हैकक्वेस्ट, जो 24 घंटे का हैकाथॉन होगा और टेक अ वर्ड प्रतियोगिता। इसके अलावा विभिन्न तकनीकी कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं होंगी। उत्सव के- टेक संस्कार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.