छपरा, जनवरी 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय विकास और परिचालन सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश कुमार ने जानकारी दी कि छपरा ग्रामीण स्टेशन से माल गोदाम को टेकनिवास स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। छपरा ग्रामीण स्टेशन पर माल लोडिंग का दबाव अधिक होने के कारण यह स्थानांतरण आवश्यक हो गया है। इस निर्णय से न केवल रेलवे संचालन सुचारू होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ टेकनिवास स्टेशन स्थित प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया। राकेश कुमार ने छपरा ग्रामीण जंक्शन व कुछ देर के लिए छपरा जंक्शन का भी उन्होंने जायजा लिया का भी जायजा लिया । दिघवारा स्टेशन परिसर में लग...