दरभंगा, जनवरी 2 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के टेकटार गांव निवासी रामलखन दास के 48 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार दास की मौत कुवैत में हो गयी। जानकारी के अनुसार मिथिलेश पिछले 18 वर्षों से कुवैत में रहकर प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोकाकुल हो उठा। बताया जाता है कि गत आठ दिसंबर को ड्यूटी पर जाते समय उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज की सूचना मिलने पर उनके सगे भाई रंजीत दास जो कुवैत में ही दूसरे स्थान पर रहते हैं, अस्पताल पहुंचे और इलाज में जुट गए। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद गत एक जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जैसे ही यह दुखद खबर टेकटार गांव पहुंची, पर...