पीलीभीत, नवम्बर 11 -- बीसलपुर। टेंपो पर एक महिला का पर्स चोरी कर लिया। जिसमे नकदी समेत सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों का जेवर रखा हुआ था। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बिरियागंज निवासी अखिलेश सक्सेना ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 9 नवंबर को अपनी पत्नी रमा जौहरी के साथ अपनी रिश्तेदारी बीसलपुर से तिलहर वापस जा रहा था। बीसलपुर से टेंपो में पत्नी के साथ सवार हुआ। उसी टेंपो में टेंपो चालक की मिली भगत से दो महिलाएं आकर बैठ गई। आरोप है कि उसकी पत्नी को बातों में उलझा लिया और पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 7 लाख का जेवर व 22 हजार की नकदी थी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.