संवाददाता, फरवरी 17 -- यूपी के झांसी में एक टेंपो से एक-एक कर 19 सवारियां उतरीं। सवारियों की गिनती से पुलिस भी हैरान रह गई है। इसके बाद पुलिस ड्राइवर समेत टेंपो को थाने ले गई। यातायात नियमों की अवहेलना के आरोप में पुलिस ने टेंपो को सीज कर दिया। मामला झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र का है। झांसी में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रैलियां निकालकर लोगों से सतर्क होने को कहा जा रहा है। लेकिन, धरातल पर इसका असर कम ही देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला झांसी के बरुआसागर में सामने आया है। थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत पुलिस बल के साथ रविवार तड़के ढाई बजे प्रमुख सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक टेंपो आता दिखाई दिया। उन्होंने ड्राइवर को टैंपो रोकने का इशारा किया। इससे वह सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.