औरैया, दिसम्बर 7 -- बाबरपुर-मुरादगंज मार्ग पर टेंपो में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र अज्ञात महिला द्वारा काट ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मोहारी निवासी सरला पत्नी शिववीर सिंह ने बताया कि चार दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे वह बाबरपुर से मुरादगंज टेंपो से जा रही थीं। इसी दौरान एक महिला, जो अपने छोटे बच्चों को गोद में लिए थी, टेंपो में चढ़कर उनके बगल में बैठ गई। महिला के पास चमकीले सुनहरे रंग का बैग था। आरोप है कि मुरादगंज पुल से पहले ही वह अचानक टेंपो से उतर गई। सरला को कुछ देर बाद एहसास हुआ कि उनके गले में पहना लगभग एक तोला सोने का मंगलसूत्र कट चुका है और नीचे केवल खाली माला पड़ी है। उन्हें शक है कि वही अज्ञात महिला उनका मंगलसूत्र काटकर ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.