कानपुर, दिसम्बर 18 -- चकेरी। रेलबाजार में बीते बुधवार देर रात एक टेम्पो चालक ने युवक को टेम्पो में बैठाया। इसके बाद सीओडी पुल के नीचे ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर युवक से मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने रेलबाजार थाने में शिकायत की है। मूलरूप से महाराजगंज निवासी अमित चौहान के अनुसार कुछ दिनों पहले वह कल्याणपुर स्थित अपने भाई के घर पर आये थे। जिसके बाद देर रात वह घर जाने के लिए निकले और टेंपो में बैठकर कल्याणपुर से रामादेवी जा रहे थे। इसी बीच टेंपो चालक सीओडी पुल के नीचे से ले जाने लगा। विरोध करने पर सुनसान जगह पर टेंपो रोक दी। इस दौरान उसके कुछ अन्य साथी भी आ गए। जिन्होंने अमित से मारपीट कर उनका मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लुटेरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.