अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा क्षेत्र में टेंपो में यात्री को बिठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सोमवार को महुआखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग रात के अंधेरे व तड़के के समय आने वाली सवारियों को निशाना बनाते थे। उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से लूटा गया फोन, रुपये व घटना में प्रयुक्त दो टेंपो बरामद किया गया है। पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव सीसई निवासी भगवानदास शनिवार रात को प्रयागराज से वापस आए थे। रेलवे जंक्शन से क्वार्सी चौराहे तक टेंपो से आए। क्वार्सी से अतरौली जाने के लिए टेंपो (इलेक्ट्रिक) में बैठे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे का समय था। उस समय अंधेरा था। टेंपो में पांच लोग पहले से बैठे थे। इनमें दो सवारियां ओजोन कट व उससे थोड़ा आगे उतर गईं। कुछ दूर जाकर टेंपो...