मऊ, जनवरी 31 -- मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह एक टेंपो पलटने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बुजुर्ग की पहचान कोपागंज थाना के शाहपुर निवासी 76 वर्षीय उदयभान पुत्र कपिलदेव के रूप में हुई है। सुबह लगभग 11.30 बजे अपने घर से दाढ़ी-बाल बनवाने के लिए निकले थे। वह टेंपो से इंदारा जा रहे थे तभी मंदिर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...