नोएडा, जनवरी 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हुआ है। इस मामले में मृतक युवक की मां ने टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयनगर गाजियाबाद की रहने वाली महिला कृष्णा रानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कृष्णा ने पुलिस को बताया की 11 दिसंबर 2025 को उसका बेटा राहुल अपने दोस्त विनोद के साथ एक टेंपो में सवार होकर ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद की तरफ आ रहे थे। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में तिगड़ी गोल चक्कर के समीप चालक ने तेज व लापरवाही से टेंपो को चलाते हुए उसे पलट दिया। हादसे में राहुल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त विनोद घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज चल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.