बरेली, नवम्बर 27 -- फतेहगंज पश्चिमी। हाइवे के टियूलिया अंडरपास के पास बुधवार की रात में परसाखेड़ा के एफसीआई गोदाम से मजदूरी करके लौट रहे व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। गांव रहपुरा जागीर निवासी बाबूराम (55) परसाखेड़ा एफसीआई गोदाम में पिछले कई वर्षों से मजदूरी करते थे। बुधवार रात वह ड्यूटी करके टेंपो से घर लौट रहे थे। झुमका तिराहे के पास बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे दब कर वह गंभीर रूप घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीबीगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...