पीलीभीत, फरवरी 20 -- बीसलपुर। जसोली निवासी ओमप्रकाश पुत्र चेतराम टेंपो चलाता है। रोजाना की तरह सवारियां लेकर टेंपो से जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार मधवापुर निवासी रानी देवी पुत्री प्रशांत 21 मकरन्दापुर निवासी स्वाती देवी पुत्री विजयपाल 18 व टेंपो चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर कोतवाली के सामने तेजगति से आ रही कार ने गांव गोबल पतीपुरा निवासी विनोद व उसकी पुत्री नीलम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...