गढ़वा, जुलाई 29 -- गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊंटारी मार्ग पर कचहरी के पास मंगलवार को टेंपो पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी जानकी पासवान का पुत्र बबलू पासवान के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल बबलू ने बताया कि वह अपने टेंपो लेकर गढ़वा से चिरौजिया मोड़ सवारी को छोड़ने गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में कचहरी के पास एक बच्चा अचानक उसके टेंपो के आगे से दौड़ गया। उसे बचाने के दौरान उसका टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.