पलामू, सितम्बर 8 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर-पांडू मुख्य पथ पर टेंपो पलटने से एक किशोर सहित आठ लोग घायल हो गए है। घटना रविवार शाम लगभग सात बजे की है। विश्रामपुर के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदकर एक टेंपो से लोग बंदला अपने घर जा रहे थे। इसी बीच खूंटीसोत नदी के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार सात वर्षीय किशोर फूलटून कुमार, मंजू देवी, किरण देवी, मंजू कुमारी, सूर्यवंता देवी, बाबूलाल चौधरी, रंजीत कुमार, सोना देवी, सिकंदर बैठा घायल हो गए हैं। सभी घायल पांडू, थाना क्षेत्र के बंदला गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो बंदला गांव के मंहगू राम का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...