प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पट्टी प्रतापगढ़ रोड पर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टेंपो में बैठी सवारियों को हल्की चोट आई। उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के परसदनपुर निवासी 30 वर्षीय आलोक सिंह पट्टी में किराए के मकान में रहकर नौकरी करता है। वह शुक्रवार को देर शाम प्रतापगढ़ जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी प्रतापगढ़ रोड पर वीरमऊ माधो स्थित पुलिस बूथ के समीप टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी 46 वर्षीय पवन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टेंपो में बैठी आधा दर्जन सवारियों को हल्की चोटें आई, जिन्हें पुलिस ने दूसरे वाहन से पट्टी पहुंचाया। बाइक सवार और टेंपो चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.