औरैया, जनवरी 10 -- बेला। बेला-दिबियापुर मार्ग पर नौसारा में पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को पीछे से आए टेंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार श्याम बाबू पुत्र राजकुमार निवासी किचहिया गोपालपुर थाना सहार घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर पड़ी जबकि टेंपो खड्ड में पलट गया। राहगीरों ने घायल को उठाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे बेला सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा कराया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...