बरेली, जनवरी 1 -- फरीदपुर। केसरपुर गांव के समीप रफ्तार टेंपो ने आगे जा रहे वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो में बैठे छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा के सलमान का परिवार गुरुवार को टेंपो से बरेली जा रहा था। टेंपो को मिर्धान का राजकुमार चला रहा था। टेंपो चालक ने केसरपुर गांव के सामने आगे जा रहे वाहन में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में बैठी नफीस की पत्नी शमा परवीन, साबिर की पत्नी शाजिया, वाहिद, साहिल व आफीसर की बेटी समेत 6 लोग घायल हो गए। टेंपो में घायल अवस्था में तड़प रहे लोगों को राहगीरों ने निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.