हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता हल्द्वानी वन प्रभाग की छकता रेंज की टीम को बुधवार को चेकिंग के दौरान काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर संदिग्ध हाल में मिला। जांच में वाहन से करीब पौने दो लाख रुपये कीमत का 114 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि पर्वतीय इलाके से अवैध लीसा सप्लाई की सूचना मिली थी। इस पर छकाता रेंज के रेंजर पीके पंत के नेतृत्व एक टीम ने सुबह काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग में चेकिंग अभियान चलाया। टीम को हनुमानगढ़ी बैरियर से लगभग 700-800 मीटर आगे एक टेंपो ट्रैवलर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। उसकी जांच की गई तो 114 टिन लीसा बरामद हुआ। वाहन में न तो चालक मौजूद था और न ही लीसे से संबंधित दस्तावेज। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.