दादों (अलीगढ़), अप्रैल 30 -- आपको अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम फिल्म तो याद ही होगी। जिसमें ठाकुर भानुप्रताप के बेटे का रोल निभाने वाले हीरा ठाकुर ने मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाकर कलेक्टर बना दिया था। ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ जिले से सामने आया है। यहां के गांव नगला लाले में एक पति-पत्नी ने संघर्ष और मेहनत नई कहानी गढ़ी है। जहां एक पति ने टेंपो चलाकर पत्नी को पढ़ाया तो वहीं पत्नी भी भरोसे पर खरी उतरी और यूपी पुलिस में सिपाही बनकर आई। महिला के पुलिस में चयनित होने पर गांव वालों ने उसका सम्मान किया। विवेक पुत्र राम निवास आलमपुर जिरौली मार्ग पर करीब आठ साल से थ्री व्हीलर चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। विवेक की शादी ललिता यादव के साथ 10 साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद आठ वर्षीय बेटी राधिका यादव व पांच वर्षीय बेटा आर्यन यादव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.