रामपुर, अगस्त 1 -- टेंपो चालक के साथ चोर समझकर मारपीट के मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर सामने आए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। विदित हो कि बीते मंगलवार को नगर के हाईवे पर टेंपो से चाय की पत्ती उतारने आए मुरादाबाद स्थित थाना पाकबाड़ा के मोहल्ला मोमिन नगर निवासी आसिफ कमर में चनका आने पर दवा लेने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध समझकर पूछताछ की, जिसके बाद उग्र हुई भीड़ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और चोर समझकर मारते हुए कोतवाली की तरफ दौड़े। युवक की पिटाई का शोर सुन मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उसे बचाया और थाने ले आई थी। पुलिस ने जानकारी के बाद पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उक्त घटनाक्रम की लोगो ने वीडियो भी बनाई थी जो सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.