फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना टूंडला क्षेत्र में तेज गति से जा रहा टेंपो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में टेम्पो में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल लाया गया। राजा का ताल के समीप तेज गति से जा रहा विक्रम टेंपो असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। टेम्पो में सवार महिलाओं की चीखपुकार सुन वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने टेंपो से घायल महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल प्रीती 25 पत्नी गणपत, कविता 28 पत्नी अरविंद, अंशिका पुत्री अरविंद तथा यमुना देवी पत्नी मुकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...