हरदोई, नवम्बर 26 -- शाहाबाद। मोहल्ला खेडाबीबीजई निवासी पप्पू (40) बुधवार को स्कूटी से अल्हापुर तिराहे की ओर जा रहे थे। स्टार धर्म कांटा के पास सामने से आ रहे एक टेंपो ने अचानक स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...