बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- नरौरा के मुख्य चौराहे पर एक स्टार्ट खड़े टेंपो के एकाएक आगे बढ़ जाने पर हादसे में दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई। नरौरा पुलिस ने बताया कि बुधवार को नरोरा से रामघाट जाने के लिए नरौरा के मुख्य चौराहे पर एक स्टार्ट टेंपू खड़ा था। टेंपो में सवारियां भी बैठी हुई थी, चालक नहीं था। इसी दौरान नगर के जयरामपुर निवासी पंकज (11) पुत्र कल्याण सिंह और संस्कार पुत्र राजेश चौराहे पर गन्ने के ठेले से जूस ले रहे थे। तभी स्टार्ट टेंपो चल दिया और इसकी चपेट में पंकज और संस्कार आ गए। गंभीर घायल दोनों किशोरों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। लेकिन पंकज (11) की मौत हो गई। नरौरा पुलिस ने दुर्घटनाकारी टेंपो को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। थाना प्रभार...