खगडि़या, दिसम्बर 12 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत बदला-करुआमोड़ सड़क के ब्रह्मा और मालपा के बीच घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह बाइक एवं ओटो के बीच टक्कर में दो चचेरे भाई घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मालपा स्थित निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना के चोढली निवासी रवि कुमार एवं विक्रम कुमार अपने परिजन को ट्रेन पकड़ाने के लिए बदला घाट रेलवे स्टेशन गए थे। जहां उन्हें छोड़ लौटकर बाइक से घर जा रहा था। कि इसी दौरान यह घटना हुई। स्थानीय धुतौली गांव निवासी अमन कुमार दोनों ही घायल युवकों को इलाज के लिए मालपा चौक स्थित एक निजी क्लीनिक लाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर मनोज कुमार द्वारा किया गया। घटना के सूचना पर घायल के परिजन भी पहुंचे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ...