मऊ, नवम्बर 3 -- नदवासराय(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्म्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार के पास रविवार की शाम लगभग सात बजे सवारी से भरी टेंपो और कार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने की वजह से टेंपो मौके पर ही पलट गया। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घोसी कोतवाली के भिखारीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मंजू, तिघरा टांडियाव निवासी 22 वर्षीय पिंटू चौहान, हमीदपुर नदवासराय निवासी 25 वर्षीय जयंत कुमार, नदवासराय निवासी 45 वर्षीय नैमूल हक खान टेंपों में सवार होकर घोसी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से जा रही कार से टक्कर हो गई। इसकी वजह से टेंपो पलट गया। इसके नीचे टेंपो में सवार महिला दब गई। आनन-फानन ने राहगीरों ने टेंपो खड़ाकर नीचे दबी महिला को बाहर निका...