बरेली, फरवरी 13 -- आंवला। नगर के मुख्य चौराहों और बस स्टैंडों पर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी के खिलाफ लोगों ने आक्रोष व्यक्त किया। लोगों ने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप चौक, बदायूं गेट और पुरैना स्टैंड पर बे तरतीब ई रिक्शा और टेंपों खड़े होने से दिनभर जाम रहता है। व्यापारियों का आरोप है कि विरोध करने पर चालक गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बस संचालक नरेंद्र कुमार सिंह, शाकिर खान, अरविंद शर्मा आदि ने बताया कि इन ई-रिक्शा और टेंपो के पास न तो कोई वैध परमिट है और न ही ये नगर पालिका में पंजीकृत हैं। बिना टैक्स दिए सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए रहते हैं। इन वाहनों के कारण परमिट धारक बस स्वामियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई चालक दुकानों और बस स्टैंड के सामने बेवजह जाम लगा देते हैं। विरोध करने पर झगड़ा क...