हजारीबाग, फरवरी 17 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोल्हुआकला में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रविन्द्र टुड्डू उम्र 17 वर्ष पिता मोतीलाल टुड्डू, विनोद किस्कू उम्र 25 वर्ष पिता मुंशी किस्कू, राम सुंदर टुड्डू उम्र 24 वर्ष पिता शिबू टुड्डू और महेंद्र मुर्मू उम्र 19 वर्ष पिता प्रभु मुर्मू शामिल है। सभी घायल बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सकरेज के रहने वाले हैं। सभी घायल युवक मजदूर हैं और काम करने के लिए बरही के करगईयो गांव जा रहे थे। बधियाजवाड़ गांव के पास सड़क खराब रहने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना की सूचना पर गांव के सचिन यादव, अनिल यादव, बंटी यादव, मुकेश यादव ने निजी वाहन से सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.