गिरडीह, जनवरी 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद सुखलजोरिया पथ मरम्मति कार्य के लिए टेंडर हुए पांच माह से अधिक समय बीत गए, परंतु मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पथ की बदहाली राहगीरों को वर्षो से रूला रही है। मरम्मत नहीं होने के कारण इस पथ पर सफर करना लोगों के लिए कठिन साबित हो रहा है। सड़क की बदहाली के कारण हिचकोले खाकर सड़क पर चलना राहगीरों की विवशता हो गई है। मुख्य सड़क की बदहाली देखने से बेंगाबाद प्रखंड के ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। बेंगाबाद से सुखलजोरिया मोड़ को जोड़नेवाली यह सड़क काफी व्यस्तम माना जाता है, लेकिन पथ निर्माण विभाग की संवेदहीनता के कारण टेंडर के बाद भी पथ की मरम्मति कार्य पर ग्रहण लगा हुआ है। विभागीय सूचना के मुताबिक इस पथ के मरम्मति कार्य के लिए दो पार्ट मे टेंडर किया गया है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.