रांची, नवम्बर 14 -- रांची। टेंडर हार्ट स्कूल में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। समापन शुक्रवार को सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ। निबंध, कविता लेखन, भाषण, नृत्य, गायन, पेंटिंग तथा क्राफ्ट प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक आयोजन हुए। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी अस्मिता का आधार है। इसे सहेजना, संरक्षित करना और गर्व के साथ आगे बढ़ाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती, उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...