रांची, मई 3 -- रांची। टेंडर हार्ट स्कूल के छात्र चेतन कुमार और रौनक राज महतो ने खेल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है। चेतन ने झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में रांची जिला का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम चैंपियन रही। रौनक राज महतो ने 10 मीटर अंडर-19 राइफल शूटिंग में अपनी नायाब निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। रौनक खेलो इंडिया में सीबीएसई का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा कि चेतन और रौनक जैसे छात्र हमारे सपनों के सजीव रूप हैं। प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे मोहंती और उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.