वाराणसी, मार्च 20 -- यूपी के वाराणसी में सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन के संचालन करने के लिए निकले टेंडर में अनियमितता और धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय पवन कुमार सिंह की कोर्ट के आदेश पर लंका पुलिस ने बीएचयू के दो चिकित्सकों डॉ कैलाश कुमार, डॉ एएनडी द्विवेदी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने लंका थाना प्रभारी को निर्देश किया है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करे। डॉ. उदयभान सिंह ने अधिवक्ता अनुपम द्रिवेदी के माध्यम से कोर्ट में आवेदन दिया था कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से छह अप्रैल 2024 में सीटी स्कैन मशीन व एमआरआई मशीन के संचालन के लिए टेन्डर निकाला गया था, जिसमें नोबेल हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर डॉ उदयभान सिंह की ओर से 19 सितंबर 2024 को टेन्डर डाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.