प्रयागराज, फरवरी 20 -- सैदाबाद ब्लॉक में जिला पंचायत के काम में टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गए सवाल के बाद अब इस पर जांच बैठा दी गई है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने एक्सईएन आरईडी सत्य प्रकाश मिश्र व वरिष्ठ लेखा परीक्षक के नेतृत्व में जांच शुरू कराई है। सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार त्रिपाठी (बुलबुल) ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि वो पूर्व में निरस्त हो चुके टेंडर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहुंचे तो मालूम चला कि सारे टेंडर पूरे हो चुके हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बताया कि एक्सईएन आरईडी को जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...