प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। सीएमओ डॉ. एके तिवारी पर एक चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जारी टेंडर के खिलाफ कंपनियों ने डिप्टी सीएमओ ब्रजेश पाठक से शिकायत की है। इस बारे में सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है। दरअसल छह अगस्त को सीएमओ की ओर से निकाले गए एक टेंडर में कुछ ऐसी शर्तें रख दीं जिस पर अन्य कंपनियों को बड़ा झकटा लगा। इस पर हैदराबाद की एक कंपनी ने टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। इस बारे में सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने कहा कि छह अगस्त को जारी जिस टेंडर को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति थी उसे निरस्त कर दिया गया है। अब इसे नए सिरे से जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.