सोनभद्र, जनवरी 29 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवनशाला जूनियर हाईस्कूल परिसर में टेंडर के बाद भी विद्यालय भवन का निर्माण नहीं शुरू हुआ है। विधायक निधि से इसका निर्माण कराया जाना है। वहीं आरईएस के अधिशासी अभियंता के गोलमोल जवाब से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण बेचन, रमेश, अशोक, दिलीप, सुरेश, अनिल, प्रेम कुमारी, रामसुंदर, रीता आदि ने कहा है कि ठेकेदार जानबूझ कर काम शुरू नहीं करा रहा है। जबकि स्कूल भवन निर्माण छात्रों के हित के लिए जरूरी है। मामले को लेकर आरईएस के अवर अभियंता नूर आलम ने बताया कि ठेकेदार को बोला गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं करेगा तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भवन निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग ...