गया, जनवरी 5 -- गया नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कई तालाबों का जल जीवन हरियाली के तहत सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। वार्ड 46 के बटेश्वर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए ठेकेदार का भी चयन हो गया है। अब सिर्फ फाइनेंसियल बीड और एग्रिमेंट की प्रक्रिया बाकी है। लेकिन, नगर आयुक्त के नहीं रहने के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई है, जिसके कारण इस तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 73 लाख 80 हजार की लागत से इस तालाब का होना है सौंदर्यीकरण इस तालाब का सौंदर्यीकरण 73 लाख 80 हजार रुपये की लागत से होना है। लेकिन, इसके सौंदर्यीकरण के लिए इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। टेंडर की प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण काम अटका रहा। चुनाव के बाद सरकार बनी और कार्य में तेजी आया तो नगर आयुक्त का ही स्थानां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.