अलीगढ़, फरवरी 11 -- जिले की 204 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का था प्रस्ताव n पंचायत सचिवालय चयनित होने के बाद भी अभी तक स्थापना नहीं हुई n प्रतियोगी परीक्षा से सामान्य कक्षाओं की पढ़ाई के लिए योजना n कभी फाइनेंशियल तो कभी टेक्निकल बिड में ही उलझी लाइब्रेरीअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम पंचायतों में साल 2024 में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी टेंडर के झमेले में उलझ गई है। जनपद में ग्रामीण युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना 408 पंचायत सचिवालय में होनी थी। जिसमें पहले चरण में 204 का लक्ष्य रखा गया। लेकिन दो साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक मामला केवल टेंडर तक पहुंचा है। शासन स्तर से जनपद के 408 ग्राम पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को आदेश आया था। स्थानीय स्तर पर समिति बनाई गई, जिसन...