सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में चौक बाजार से अस्पताल और थाने को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उखड़ी इंटरलॉकिंग और गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सड़क के निर्माण का टेंडर हुए कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। यह सड़क कस्बे के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक मानी जाती है। इसी रास्ते से होकर लोग अस्पताल, थाना और बाजार तक पहुंचते हैं। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े गड्ढे बन गए हैं। थोड़ी सी बरसात होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम पूरा होने के ब...