कुशीनगर, अप्रैल 17 -- पिपरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में पांच दिन पूर्व हाईवे के किनारे मिले लावारिस शव की शिनाख्त परिवारीजनों ने थाने पहुंच कर कपड़े आदि से कर ली है। वह खड्डा के टेंट हाउस में मजदूर था। मृतक की पत्नी ने टेंट संचालक समेत कुछ लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुये तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पिछले 11 अप्रैल को पिपरा बाजार में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त में जुटी थी। निर्धारित समय के अंदर शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को लावारिस मालकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर सोशल मीडिया के सहारे मिली जानकारी के बाद परिवारीजनों ने 15 अप्रैल को थाने पहुंच कर मृतक के कपड़े आदि ने उसकी शिनाख्त खड्डा थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.