भदोही, फरवरी 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लगन में टेंट हाउस संचालकों द्वारा हर नियमों की अनदेखी की जा रही है। वाहनों पर ओवरलोड सामान लादकर शादी स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में किसी वक्त अनियंत्रित वाहन पलटे तो हादसा होना तय है। सक्षम अधिकारियों की भी नजर इस तरफ नहीं पड़ रही है। थोड़ी सी लापरवाही से किसी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। दो पहिया वाहनों का तो बिना हेलमेट चालान कर दिया जा रहा है। लेकिन चार पहिया वाहनों पर क्षमता से ज्यादा सामान लादकर ढोया जा रहा है। विडंबना ही है कि किसी अधिकारी की नजर इस तरफ नहीं पड़ रही है। ऐसा ही दृश्य शनिवार को सिंहपुर-भरोसगंज नहर मार्ग पर अछवर गांव के पास देखने को मिला। एक मैजिक पर क्षमता से ज्यादा टेंट में उपयोग होने वाला लोहे का पाइप, सीढ़ी और रजाई-गद्दा लदा था। इतना ही नहीं रस्सी के सहारे दो-तीन श्रमिक भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.