मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर/कुढ़नी, हिटी। सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक के लिए पहुंचे दो कांवरिये रविवार को करंट की चपेट में आ गए। इससे वे जख्मी हो गए। पहली घटना आरडीएस कॉलेज में बने टेंट सिटी तो दूसरी मधौल फ्लाईओवर के नीचे हुई। टेंट सिटी में दोपहर करीब एक बजे एक किशोर कांवरिया बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह जख्मी हो गया। अन्य कांवरियों ने उसे बचाया। सूचना पर हेल्थ कैंप में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने पहुंच कर उसका इलाज किया और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घायल कांवरिया की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के पातेपुर गांव निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। उसकी जान बचाने में सदर थाना क्षेत्र की महिला कांवरिया संजू देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विक्रम ने बताया कि वह एक से दूसरे टेंट सिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.