गिरडीह, दिसम्बर 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के डोमन पहाड़ी के पास बुधवार दोपहर दुर्गा टेंट के संचालक के पुत्र के साथ मारपीट और छिनतई की घटना हुई है। उसके अपहरण की भी कोशिश की गई है। इस बाबत टेंट संचालक के पुत्र सतीश कुमार ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में सतीश ने कहा कि वह बुधवार को अपने टेंट दुकान में था। तभी इसी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी टिंकू दास ने उसे फोन किया कि बर्थडे पार्टी के लिए टेंट बुक करना है। बातचीत और बयाना के लिए डोमन पहाड़ी पार्क के पास आ जाओ। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पार्क के गेट के पास पंहुचा और टिंकू को फोन करने लगा। इसी बीच एक निक्सन कार वहां आई और कार में सवार धनवार थाना क्षेत्र के बांधी निवासी सचिन कुमार पंडित अपने चार अन्य लोगों के साथ उसे घेर लिया। उक्त लोगों ने पिस्टल सटाकर गले में पहने सोने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.