उन्नाव, फरवरी 20 -- बीघापुर। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात घर लौट रहे दो युवकों को एक चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अचलगंज थानाक्षेत्र के जगतखेड़ा गांव के सुभाष कुमार पुत्र प्रेमशंकर अपने चचेरे भाई अनूप के साथ बारासगवर थानाक्षेत्र में गुरुवार को टेंट लगाने गए थे। टेंट लगाने के बाद देर रात बाइक से अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में बाइक खराब हो जाने से रास्ते में खड़ी कर दी। घर में बाइक खराब होने की सूचना देने के बाद दोनों पैदल अपने गांव की ओर चल पड़े। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग स्थिति नरोत्तमपुर गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ग...