पीलीभीत, मार्च 6 -- नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 11 टोलियों ने अपने-अपने टेंट (तंबू) लगाकर उनको आकर्षक ढंग से सजाया। कई खाद्य व्यंजन बनाए। शिविर में महाराणा प्रताप टोली को पहला स्थान मिला। सभी टोलियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। स्काउट गाइड शिविर में ट्रेनर अभिजीत कुशवाहा ने प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन कक्षा पांच से लेकर आठ तक के बच्चे शामिल हुए। स्काउट गाइड के 11 दलों ने अपने-अपने टेंट लगाए। उनकी साज-सज्जा की। कई प्रकार के कार्यक्रम पेश किए और खाद्य व्यंजन भी बनाए। निर्णायकों ने निरीक्षण किया। महाराणा प्रताप टोली को पहला, मैरीगोल्ड को दूसरा और लक्ष्मीबाई टोली को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य राजीव गंगवार ने सभी स्काउट गाइड को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.