फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- सीएल जैन महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स रोवर्स प्रवेश निपुण जांच शिविर का रविवार को समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने कैंप में सीखे गए प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया। कैंप का समापन सीएल जैन कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व सचिव डॉ.अनिल यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिला संगठन आयुक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के बॉबी कुमार, रोवर्स लीडर सुरेंद्र सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. दीपिका चौधरी, डॉ. केके सिंह एवं डॉ. प्रदीप जैन के निर्देशन में चल रहे कैंप में तंबू लगाना एवं बगैर आग के खाना बनाना सिखाते हुए समझाया कि विपरीत परिस्थितियों में फंसने पर कैसे कार्य करें। कार्यक्रम में 14 टेंट लगाए गए। टोली नंबर दो सावित्रीबाई फुले पहले स्थान पर रही। टोली में महक, मानसी शर्मा, जानवी, दिव्या यादव, प्रिया, प्रिया गुप्ता, अंजलि एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.