बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर इलाके के भैंसाही गांव में रविवार सुबह मांगलिक कार्यक्रम के समापन पर शामियाना खोलते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख उसे प्राथमिक इलाज कर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। हुजूरपुर थाने के भैंसाही गांव में एक घर में शनिवार रात विवाह के चलते बारात आई थी। रविवार सुबह लगभग 7:15 बजे इसी थाने के खरगापुर निवासी अजीज पुत्र फकीरे कार्यक्रम समापन पर शामियाना का पाइप निकाल रहा था। पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से छूते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने आनन फानन में बिजली आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.