सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार दोपहर एक 12 वर्षीय बालक टेंट की पाइप निकालते समय करंट लगने से झुलस गया। उसके गंभीर हाल को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर गांव में टेंट लगाकर झंडियां सजाई गई थीं। शनिवार को दोपहर में टेंट हटाया जा रहा था। इसी दौरान शाहिद (12) पुत्र सईद मोहम्मद वहां पहुंचकर पाइप निकालने लगा। अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली के तार से टकरा गया। इससे करंट लगने से शाहिद गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से परिजन उसे सीएचसी इटवा ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.